साहेबपुर कमाल: संदलपुर पंचायत के उप मुखिया मनोज ठाकुर की कुर्सी छीन ली गई
संदलपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के द्वारा लाया गया उप मुखिया मनोज ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उप मुखिया मनोज ठाकुर की कुर्सी छिन गई,पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत संदलपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड सदस्यों के विशेष बैठक बुलाई गई,बैठक में परिचर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गुप्त निष्पक्ष मतदान कराया गया।