साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का साहेबपुरकमाल प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण
आज साहेबपुरकमाल प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार राजन के द्वारा साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। मौके पर जन्म प्रमाण पत्र, साफ सफाई जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चाएं भी की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीनू माया समेत काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित दिखाई दिए।