साहेबपुर कमाल: प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर बिजली विभाग के द्वारा कृषि से संबंधित मुफ्त बिजली कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन किया गया
आज सनहा उत्तर पंचायत भवन परिसर एवं चौकी पंचायत भवन परिसर में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना 2 के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सनहा उत्तर पंचायत भवन परिसर में कुल पांच एवं चौकी पंचायत भवन परिसर में कुल 60 कृषि से संबंधित मुफ्त बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।