भरतपुर: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गांव रामनगर के लोगों ने मोतीझील स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सोमवार को बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोपी के फीडर बदलने के बाद गांव में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है और कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है उनका कहना है कि कई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो चुके हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया गया है