पूरनपुर: गांव डूडा में कुछ घंटों की बारिश से जलमग्न, कई घरों में घुसा पानी, लोग परेशान
पूरनपुर तहसील के ग्राम डूडा में कुछ घंटों की बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया, जिससे घरों में रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया। जलभराव से कई मकान पानी से घिर गए और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव की गलियां, आंगन और संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो गए, जिससे आवागमन भी बाधित रहा।