विदिशा नगर: शमशाबाद के हिंगली में 3 साल से जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेड में लगाई गुहार
शमशाबाद तहसील के ग्राम हिंगली निवासी एक परिवार ने मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेड पहुंचकर अपनी एक बीघा जमीन पर तीन वर्षों से अवैध कब्जे का आरोप लगाया। पीड़ितों का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। पटवारी, तहसीलदार और पुलिस सहित सभी संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने तथा नाप-जोख होने के बावजूद उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया।