बांसवाड़ा: सेंट पॉल वैन हादसे के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सख्ती दिखाई, 20 से अधिक स्कूल वाहनों को किया जब्त
सेंट पॉल स्कूल वैन हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद बांसवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर में निजी स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना एवं सदर थाना पुलिस की टीमों ने शहर के कई निजी स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों की सघन जांच की।अभियान के दौरान वाहनों के पंजीयन,परमिट,फिटनेस,बीमा जांच किया।