हनुमानगढ़: श्रीगंगानगर विधायक से जुड़े प्रकरण में कार्रवाई न होने पर जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
जल संसाधन विभाग में कार्यरत डिप्लोमा अभियंताओं ने गुरुवार को पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर में हुई एक घटना को लेकर शुक्रवार को जल संसाधन (उत्तर) हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।