नानपारा: रूपईडीहा थाने की पुलिस ने 2 किलो 200 ग्राम चरस के साथ एक महिला को बार्डर से किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। महिला अपने कपड़ों में मादक पदार्थ छुपा कर ले जा रही थी।। पुलिस ने बरामद पदार्थ को सीजकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।