नानपारा: नानपारा से मैलानी प्रखंड पर 20 सितंबर तक बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन, रेल यात्रियों में मायूसी
जिले के नानपारा जंक्शन से मैलानी जाने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण 20 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे इस प्रखंड के रेल यात्रियों निजी और अन्य वाहनों से ही आवागमन करना होगा। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों में मायूसी है। पूर्वोत्तर रेलवे के नानपारा जंक्शन से लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी तक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है।