नानपारा: जिले में हो रही मूसा धार बारिश के बाद उफान पर हुई सरयू नदी, तकिया के पास बढ़ने लगा जलस्तर
पहाड़ों व जिले में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नदिया अब उफान पर आ गई है। मूसलाधार बारिश की बात नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इसी को लेकर गोपिया बैराज से आज कोतवाली नानपारा क्षेत्र के तकिया स्थित सरयू नदी में भारी मात्रा में पानी डिस्चार्ज किया गया है। नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।