नानपारा: गिरधरपुर गांव में चोरों ने एक को बनाया निशाना,घर में नकब लगाकर लाखो के समान पर किया हाथ साफ,पुलिस पर उठे सवाल
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं में पुलिस की सरपस्ती नजर आ रही है। पुलिस की सरपस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में देर रात चोरों ने अरविंद कुमार पुत्र बरसाती लाल के घर में पीछे की दीवाल में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए।