पटना ग्रामीण: सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, मछुआरों के लिए हिमाचल प्रदेश में कितनी योजनाएं लाईं?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मछली पकड़ने के वीडियो सामने आने के बाद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे मनोज तिवारी ने पूछा कि आप मछुआरों के साथ जो मछली पकड़ रहे हैं तो आखिर आपने हिमाचल प्रदेश और झारखंड में मछुआरों के लिए कितनी योजनाएं लाई है।