पटना ग्रामीण: PM के रोड शो में CM के शामिल न होने पर चिराग पासवान ने कहा- CM को करनी थी जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ नहीं थे, इसे लेकर कई सवाल विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे हैं। वहीं सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर पर्दा डालते हुए कहा कि हमारे पास चुनाव प्रचार के लिए समय काम है इसलिए सभी लोग अलग-अलग जगह पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।