सिमडेगा: महिला किसानों को मिल रहा आम उत्पादन का लाभ : उपायुक्त
सिमडेगा : उपायुक्त ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना व मनरेगा के तहत विकसित आम बागवानी से जुड़ी महिला किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा आम की खरीद कर उसे यूपी समेत अन्य बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय बढ़ी है, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण मजबूत हुआ है।