स्याना: नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर झगड़ा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 17, 2026
नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला अस्तबल निवासी हिमांशु कल्याण सिंह पार्क पर झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।