भोरे: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड में दिखी भोरे थाने की पुलिस, चौक चौराहा पर लगे बैनर पोस्टर को लगी हटाने
लोकसभा चुनाव 2024 का अधिसूचना जारी हो गया है। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया। आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही पुलिस प्रशासन चुनावी मोड में आ गया है। इसी क्रम में शनिवार की शाम से ही भोरे थाने की पुलिस की कार्रवाई एक्शन मोड में दिखी। विभिन्न चौक चौराहा बाजारों के दीवालो, बिजली के पोल आदि पर नेताओ के लगे पोस्टरो को हटाने लगी ।