मैनपुरी: लखनऊ में बाबा साहब की अस्थियां हटवाए जाने के विरोध में सपा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी मैनपुरी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में लखनऊ के 10 विधानसभा मार्ग स्थित भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा परिसर में स्थापित बाबा साहेब की पवित्र अस्थियों को स्थानांतरित किए जाने की रोक लगाए जाने की मांग की।