बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने ट्रैक्टर की डिक्की से देसी कट्टा और 26 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर की डिक्की से देसी कट्टा और 26 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के चक्छितु गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा, 26 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोखे बरामद किए