जमुई: कांग्रेस कार्यालय के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, तीन फरार
शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास बुधवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार असंतुलित होकर पति- पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति- पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार पर सवार तीन युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और दोनो को सदर अस्पताल भेजा गया है।