सोनकच्छ: ग्राम बावई के शासकीय स्कूल भूमि पर बिना सीमांकन बन रही बाउंड्री वॉल, तहसीलदार के निर्देश पर काम रोका गया, जाँच जारी
सोनकच्छ तहसील अंतर्गत ग्राम बावई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शासन द्वारा भूमि आवंटित की गई है। उक्त भूमि पर राजस्व सीमांकन कराए बिना बाउंड्री वॉल निर्माण किए जाने तथा कुछ हिस्सा छोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने विद्यालय परिसर पहुँचकर निर्माणाधीन जगह का निरिक्षण किया।