जलेसर: जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव को अवागढ़ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
Jalesar, Etah | Jul 23, 2026 कांग्रेस के जिला महासचिव नौशाद अली को अवागढ़ पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे। पुलिस ने नौशाद अली को उनके आवास से हिरासत में लिया और फिर उन्हें स्थानीय थाने ले जाया गया। वे पूरे दिन पुलिस की निगरानी में रहे। शाम करीब 8 बजे पुलिस ने नौशाद अली को थाने से जाने की अनुमति दी।