मवाना: तहसील रोड पर साप्ताहिक बाजार में एक महिला पर कुछ महिलाओं ने ₹2 हजार चुराने का लगाया आरोप, मामला पहुंचा थाने
Mawana, Meerut | Dec 8, 2024 मवाना के तहसील रोड पर रविवार को शाम 5:00 बजे साप्ताहिक बाजार में मवाना निवासी दो महिलाओं के ₹2000 चोरी हो गए। उन्होंने मीरापुर निवासी महिला पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। देखते-देखते हंगामा थाने पहुंच गया। पुलिस ने मीरपुर निवासी महिला से पूछताछ की तो उसने ₹2000 मवाना निवासी महिलाओं को वापस लौटा दिए। मीरपुर निवासी महिला को छोड़ दिया गया।