मवाना: शनिवार को मवाना तहसील में तहसील समाधान दिवस पर सीडीओ नूपुर गोयल ने सुनीं आने वाले फरियादियों की समस्याएं
Mawana, Meerut | Dec 7, 2024 शनिवार को मवाना तहसील में तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा सुना गया। समाधान दिवस पर 141 शिकायतों में से मौके पर 22 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। संविधान दिवस के दौरान सीडीओ ने पुरानी पेंडिंग शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस 2:00 तक चला।