मवाना: मवाना के मीवा गांव में रविवार को शादी के रिश्ते की बुराई करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट 112 पुलिस मौके पर पहुंची
Mawana, Meerut | Dec 8, 2024 रविवार को मवाना थाने के गांव मीवा गांव निवासी भूरा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी का रिश्ता तय हुआ था। जिसमें गांव के ही व्यक्ति नवाब ने बुराई कर दी । पीड़ित ने जिसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर डाली। पीड़ित ने मामले की सूचना 112 नंबर पर दी । सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों को थाने पहुंचा दिया। थाना पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया है।