बहराइच: वन स्टॉप सेंटर में संवासित अज्ञात मंदबुद्धि महिलाओं की पहचान के लिए बहराइच के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मांगी सूचना
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने गुरुवार को बताया कि वन स्टॉप सेण्टर, बहराइच के निरीक्षण के दौरान दो महिलाएं मिली है जो अपनी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं। वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रशासक द्वारा अवगत कराया गया कि दोनों महिलाएं फखरपुर क्षेत्र से पायी गयी थीं।