विदिशा नगर: विदिशा सिविल लाइन थाना परिसर में पति ने खाया जहर, पारिवारिक विवाद के बीच मचा हड़कंप
सिविल लाइन थाना परिसर में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने से हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर 3 बजे सिविल लाइन क्षेत्र निवासी आकाश प्रजापति अपनी पत्नी आंसमा के साथ भरण-पोषण प्रकरण में पूछताछ के लिए थाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर आकाश गुस्से में बाहर निकला और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।