इटावा: सैफई थाना पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2 बाइक, 3 अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस किए बरामद
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 सैफई थाना पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी हैवरा से नवलपुरा जाने वाले मार्ग से नवलपुरा निवासी अमन उर्फ गोलू, नगला बेनी निवासी आकाश व नगला सोती निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलासी के दौरान 2 बाइक, 3 अवैध तमंचा, 3 जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।