सिमडेगा: सिमडेगा डीटीओ ने दी जानकारी 6 महीना में अब तक 68 लोगों की सड़क हादसे में हो चुकी है मौत
सिमडेगा डीटीओ संजय कुमार बाखला के द्वारा शुक्रवार को दिन के 1:00 बजे जानकारी देते हैं बताया कि सिमडेगा जिले में जनवरी से लेकर जून तक कुल 78 सड़क हादसे के मामले सामने आए हैं ।जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई है और 55 घायल हुए हैं जबकि 11 लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं और लगातार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास जारी है।