बुधवार को शाम करीब 4 बजे तक इटारसी नगरपालिका द्वारा' जहां नागरिक, वहीं नगरपालिका' अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 में जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे वार्डवासियों ने नाली, सड़क, अतिक्रमण और गंदे पानी की समस्याओं को लेकर नपा अध्यक्ष पंकज चौरे और नगर पालिका अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी।