पताही थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में पताही के मुकेश राम, पचगछिया के राजदेव राय तथा बोकाने के ओमप्रकाश साह शामिल हैं। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।