एटा: राशन लेकर पैदल जा रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर हालत गंभीर थाना सकीट क्षेत्र के खरगपुर का मामला।
Etah, Etah | May 20, 2024 राजीव पुत्र अजीत सिंह उम्र 35 वर्ष नि. खड़गपुर थाना सकीट को गंभीर घायल अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। राजीव राशन लेकर रोड से पैदल अपने घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार नेट टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनंद-खनन में इनको सकीट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख इनको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है