गढ़वा: गढ़वा में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Garhwa, Garhwa | Aug 16, 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गढ़वा में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता विनय चौबे, धनंजय गोंड, विनोद जायसवाल, टिंकू गुप्ता, विशाल गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया