सिमडेगा: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सिमडेगा पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में किया गया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सिमडेगा पुलिस लाइन में शुक्रवार को 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक सहित कई लोगों ने पौधारोपण करते हुए प्रकृति का संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस जवानों ने भी पौधारोपण किया।