जदिया थाना क्षेत्र के राजगांव में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मनगंज से जदिया की ओर आ रहे बाइक सवार ने सड़क पर अचानक आई एक बकरी को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मनगंज वार्ड नंबर 10 निवासी वीरेंद्र यादव और रोशन कुमार के रूप में हुई है।