होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार सड़क किनारे नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण लगाए जाएंगे पेवर ब्लॉक
शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के तहत बुधवार को नगरपालिका द्वारा सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई,जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। मीनाक्षी चौक को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।