शेखपुरा: डोबाडीह गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, पिता पुत्र हुआ घायल
डोबाडीह गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया।घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।इलाज के लिए शेखूपुरसराय पीएचसी में भर्ती कराया गया।स्थिति गंभीर रहने पर सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं उसके पुत्र अमरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में किया गया।