शेखपुरा: सोहदी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
सोहदी गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी। इस मारपीट की घटना में कुल तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायलों की पहचान सानो यादव, प्रेमलता देवी एवं संजू देवी के रूप में किया गया है। घायलों ने बताया कि रंजीत यादव एवं पवन यादव की पत्नी के द्वारा रास्ते में जाने से मना किया,इसी को लेकर मारपीट की घटना घटी।