अंबाह: छोटे जैन मंदिर के पास फिर धंसा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
Ambah, Morena | May 1, 2026 अंबाह नगर के छोटा जैन मंदिर क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे फिर से समस्या बन गए हैं। कमजोर मिट्टी के कारण पहले भी गड्ढे धंस चुके थे, जिसे अस्थायी तौर पर सुधार किया गया था, लेकिन अब वही गड्ढा फिर से गहरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने खुद ही इसे भरने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।