पिड़ावा: सोयत रोड़ पर पीलिया खाल के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल
पिड़ावा के सोयत रोड़ पर पीलिया खाल के पास रविवार शाम करीब 7 बजे दो मोटरसाइकिलों की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई।हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीलिया खाल के पास दो बाईको की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई।हादसे में धारुखेड़ी निवासी रामबाबू की मौत हो गई है।जबकि सरोनिया निवासी दो लोग गंभीर घायल हो गए।