शामली: शामली में हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पीटने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Jul 8, 2026 शामली में हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट की घटना से जुड़ी बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि देहरादून आईएसबीटी से बस में सवार सावन नाम के युवक की ड्राइवर संदीप और कंडक्टर से कहासुनी हो गई थी, क्योंकि सावन बस में कपड़े बदलने की जिद कर रहा था, जहां महिला सवारियां भी मौजूद थी। विवाद के बाद शामली में मारपीट बताई जा रही है।