वैर। कस्बे के गांव सीता में मंगलवार को एक रिहायशी मकान में पैंथर घुस गया। पैंथर देख परिवार में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।