अजयगढ़: ग्राम पंचायत कटर्रा में आम रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, तहसीलदार से लगाई गुहार
Ajaigarh, Panna | Jul 22, 2024 अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कटर्रा के मजरा केवट पुरवा में लालबाबू पिता गोरेलाल और उसकी मां रामकली के द्वारा आम रास्ता पर ट्रैक्टर से जुताई करवा कर तारबारी लगाए जाने से ग्रामवासी परेशान हैं। उप सरपंच रंज्जन केवट और रामदुलारी सहित कई लोगों ने अजयगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंप कर आम रास्ता खुलवाने की मांग उठाई है