अजयगढ़: किसानों ने सैकड़ों पशुओं को अजयगढ जनपद कार्यालय में किया बंद
पशुओं द्वारा फसलों को नुक़सान पहुंचाने पर उठाया कदम
Ajaigarh, Panna | Jul 21, 2024 आवारा पशुओं से परेशान भानपुर व बरकोला के किसानों ने आज सैकड़ों पशुओं गाय,बैल व बछड़ों को अजयगढ़ जनपद कार्यालय प्रांगण में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी भी पहुंच गए जिनको ग्रामीणों ने आवेदन सौंपा । किसानों ने बताया कि वह कई सालों से आवारा पशुओं से परेशान हैं, बार-बार उनकी फसलों को क्षति पहुंचाई जा रही है जिससे वह आर्थिक रूप से काफी परेशान हो चुके हैं ।