अजयगढ़: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पन्ना विधायक ने किया अम्बेडकर भवन में वृक्षारोपण
Ajaigarh, Panna | Jul 20, 2024 पूर्व कैविनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह अजयगढ के अंबेडकर भवन पहुंचे जहां नगर परिषद अजयगढ द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया, वृक्षारोपण कार्यक्रम से पहले डॉ0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में पुष्प अर्पित कर बड़ी संख्या में वृक्ष लगाये गये, इसके साथ ही वृक्षों के रखरखाव एवं देखरेख की शपथ ली गई ।