रसूलाबाद: रसूलाबाद सीएचसी में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, दो हैंडपंप और फ्रीजर खराब, मरीज परेशान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भीषण गर्मी के बीच पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सीएचसी परिसर में लगे दो हैंडपंप खराब पड़े हैं और पानी नहीं दे रहे हैं, वहीं मरीजों और तीमारदारों के लिए लगाया गया फ्रीजर भी गर्म पानी दे रहा है है। इससे अस्पताल आने वाले लोगों को चिलचिलाती गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।