रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग ने गोल्ड स्मगलिंग और साइबर फ्रॉड के एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग ने गोल्ड स्मगलिंग और साइबर फ्रॉड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु निवासी दत्तात्रेय बकाले को रक्सौल स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में पकड़ा गया, जब वह विदेश जाने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेने पहुंचा था।बेंगलुरु पुलिस कई दिनों से बकाले की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ बेंगलुरु में गोल्ड स्मगलिंग और आईटी