बिसौली: आसफपुर में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हुई निशुल्क जांच
आसफपुर। शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में गुरुवार को 12:00 करीब स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में डॉ. जहीर अहमद, लैब टेक्नीशियन असर जावेद एवं कैलाश कुमार की टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।