स्याना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें हुईं प्राप्त, दो का मौके पर हुआ निस्तारण
Siyana, Bulandshahr | May 2, 2026
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को तहसीलदार मनोज कुमार रावत की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व व बिजली आदि संबंधित 31 शिकायतें प्राप्त हुई थी। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया