बरियातु: टोटी ग्राम के पास बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्री सहित चार घायल, दो रेफर, एक की हालत चिंताजनक
बारियातू टंडवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के टोटी ग्राम के पास मंगलवार दोपहर 2 बजे हुई बाइक दुर्घटना में पिता पुत्री समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी तेतर गंझू के पुत्र उदय गंझू, उदय गंझू की पुत्री संतोषी कुमारी एवं पूजा कुमारी तथा पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई। जिन्का इलाज बालूमाथ CHC में किया गया।